Share

यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ कल करेंगे अयोध्या का दौरा, राम जन्मभूमि मंदिर के करेंगे दर्शन
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कल यानी रविवार को अयोध्या का दौरा करेंगे। इस दौरान वह रामजन्मभूमि में बन रहे राम मंदिर का काम देखेंगे और वहां चल रहीं परियोजनाओं के बारे में जानेंगे।
अयोध्या: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कल यानी रविवार को अयोध्या का दौरा करेंगे। इस दौरान वह हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करेंगे। सीएम योगी रामजन्मभूमि में बन रहे राम मंदिर का काम देखेंगे और वहां चल रहीं परियोजनाओं के बारे में जानेंगे। इसके अलावा सीएम योगी की अधिकारियों के साथ मीटिंग भी होगी। समय से 3 महीने पहले पूरा हो सकता है राम मंदिर का निर्माण
बता दें कि इससे पहले ये खबर सामने आई थी कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का निर्माण निर्धारित समय से तीन महीने पहले पूरा होने की संभावना है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी।
उन्होंने कहा था कि भव्य राम मंदिर का निर्माण समय सीमा से पहले पूरा होने की संभावना है। राम जन्मभूमि में ट्रस्ट के कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, हमें विश्वास है कि मंदिर नियत तारीख से तीन महीने पहले पूरा हो जाएगा। इसलिए अब हमने दिसंबर 2023 के बजाय इसे पूरा करने के लिए सितंबर 2023 तक की समय सीमा निर्धारित की है।
मंदिर के पहले चरण 75 फीसदी काम पूरा..
गुप्ता ने कहा, भगवान राम के मंदिर का गर्भगृह अष्टकोणीय होगा और मंदिर अब आकार लेता दिख रहा है। मंदिर के पहले चरण का लगभग 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब मंदिर में केवल 167 खंभे लगाने बाकी हैं। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा, मंदिर का निर्माण कार्य निर्धारित समय से आगे चल रहा है। जल्द ही गर्भगृह की बीम लगाने का काम शुरू हो जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने इसी साल जनवरी की शुरुआत में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है और 2023 के अंत तक मूल गर्भगृह का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *