Share

सतीश कौशिक की आखिरी ख्वाहिश रह गई अधूरी, करीबी दोस्त रूमी जाफरी ने किया खुलासा
Satish Kaushik’s last wish remain unfulfilled: सतीश कौशिक के निधन से पूरा देश सदमे में है, वहीं अब एक और दुखद खबर सामने आई है, सतीश के करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि उनकी आखिरी ख्वाहिश अधूरी रह गई है।
एक्टर, निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार को 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण अचानक निधन हो गया है। उनके यूं अचानक जाने से पूरी इंडस्ट्री, राजनीति के गलियारे से लेकर पूरे देश में शोक की लहर है। अब सतीश के 30 साल पुराने दोस्त ने रूमी जाफरी ने एक दुखद खुलासा किया है, रूमी ने बताया है कि उनकी आखिरी ख्वाहिश अधूरी रह गई है।
सतीश कौशिक ने फिल्मों में जितना बेहतरीन अभिनय किया है, उतने ही बेहतरीन तरीके से उन्होंने फिल्मों का निर्देशन भी किया है। वह स्क्रीन पर जितने परफेक्ट थे, बैक स्क्रीन भी उतने ही दमदार थे। इन सबसे अलग वह एक परफेक्ट फैमिलीमैन भी थे। लेकिन अब उनके निधन के बाद उनकी 10 साल की बेटी और पत्नी अकेले रह गए हैं। बेटी वंशिका को लेकर थी आखिरी ख्वाहिश
सतीश की आखिरी ख्वाहिश कोई बड़ा अवॉर्ड पाने की या किसी हॉलीवुड स्टार के साथ काम करने की नहीं थी। बल्कि वह अपनी बेटी को लेकर एक ख्वाहिश रखते थे। रूमी जाफरी ने सतीश की अंतिम यात्रा के दौरान मीडिया से बात की और बताया कि उनकी आखिरी ख्वाहिश अपनी बेटी को सेटिल होते हुए देखना थी। लेकिन अफसोस की यह नहीं हो सका।
सतीश कौशिक की 10 साल की बेटी ने पिता के निधन के बाद किया ऐसा पोस्ट, देखकर रो देंगे आप
रूमी जाफरी के अनुसार, ‘जब मुझे सतीश की मौत के बारे में पता चला तो मैं के घर की तरफ दौड़ पड़ा। मेरी पत्नी मेरे साथ थीं। जब हम सतीश के घर पहुंचे तो मेरी पत्नी ने सतीश की पत्नी और बेटी को गले लगाया और उनके साथ बैठ गईं। मेरी पत्नी वंशिका से बहुत प्यार मानती हैं, वो उसे लगातार गले लगाए रहीं। हमें अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है कि सतीश इस दुनिया में नहीं हैं।’

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *