Share

केजरीवाल का बीजेपी पर हमला, ‘शराब नीति तो बहाना है, असली मकसद हमारे काम को रोकना ‘
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि शराब नीति एक बहाना है, उनका असली मकसद हमारे काम को रोकना है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि शराब नीति एक बहाना है, उनका असली मकसद हमारे काम को रोकना है। उन्होंने कहा कि अगर मनीष सिसोदिया बीजेपी को आज ज्वाइन कर लें तो कल उनकी रिहाई हो जाएगी। केजरीवाल ने सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को बड़ा देशभक्त बताया। केजरीवाल ने पीएम मोदी की तुलना इंदिरा गांधी से की और कहा कि इंदिरा की तरह अति कर रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा कि शराब नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ। असल में PM चाहते हैं कि दिल्ली में हो रहा अच्छा काम रुक जाए। हमने सबसे अच्छा काम शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किया है हुआ और दोनो मंत्रियों को जेल में डाल दिया। मैं आश्वासन देता हूं कि काम नहीं रुकेगा।केजरीवाल ने कहा कि अगर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन BJP में शामिल हो जाएं तो उन्हें रिहाई मिल जाएगी। ये बस AAP को रोकना चाहते हैं, पंजाब में हम जीते तो इनसे बर्दाश्त नहीं हुआ। आप की आंधी है जिसे ये रोक नहीं सकते। उसे कोई नहीं रोक सकता जिसका समय आ गया और AAP का समय आ गया है।
दो सबसे अच्छे मंत्रियों को गिरफ्तार किया
PM ने हमारे दो सबसे अच्छे मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया, इन दोनों पर पूरे देश को गर्व है, जैन जी ने हेल्थ केअर में एक नया मॉडल दिया मोहल्ला क्लीनिक का , पूरी दुनिया मे चर्चा है, मनीष सिसोदिया ने शिक्षा का मॉडल दिया जिसे अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी देखने आईं थी। शराब घोटाला एक एक बहाना है, वो सिर्फ हमे काम करने से रोकना चाहते हैं। खुद तो अच्छे काम नहीं कर सकते है। MP और गुजरात मे इनका कई सालों से सरकार है, लेकिन एक स्कूल ठीक नहीं किया। हम दिल्ली की जनता से कहना चाहते हैं कि काम नहीं रुकने नहीं देंगे , दुगनी रफ्तार से काम करेंगे। आतिशी और सौरभ प्रोफेशनल लोग है।
आम आदमी पार्टी का समय आ गया
एक सवाल है अगर सतेंद्र जैन और मनीष सिसोदिया ने अच्छा काम नहीं किया होता तो क्या उनको गिरफ्तार करते , नहीं करते। आज मनीष और सतेंद्र बीजेपी जॉइन कर ले तो कल ही वो जेल से बाहर आ जाएंगे। हमने हज़ारों लोगों से बात की जनता में रोष है। पंजाब में हमारी जीत के बाद से इन्हें बर्दाश्त नहीं होता है। लेकिन इसे रोक नहीं सकते है। अब आम आदमी पार्टी का समय आ गया। ये लोग हमे नहीं रोक सकते हैं। शराब घोटाला क्या है ये हम समझते हैं। ये लोग कहते हैं कि मनीष सिसोदिया 10 हज़ार करोड़ का घोटाला किया, लेकिन CBI और ED को कुछ नहीं मिला। हम जनता के बीच जाएंगे। एक समय इंदिरा गांधी ने अति कर दी थी, अब PM जी ने अति कर दी है। अब ऊपर वाला हिसाब करेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *