Share

बीजेपी के इरादों को सफल नहीं होने देंगे, संविधान को बचाना है; महागठबंधन की रैली में बोले लालू
लालू ने सबसे पहले जीवन बचाने के लिए अपनी बेटी रोहिणी आचार्या का आभार व्यक्त किया। रोहिणी आचार्या ने अपनी एक किडनी लालू प्रसाद को डोनेट की है।
महागठबंधन की रैली में लालू प्रसाद ने कहा कि बीजेपी के इरादों को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने लोगों से बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाने की अपील की। लालू प्रसाद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महागठबंधन की रैली को संबोधित किया। लालू ने सबसे पहले जीवन बचाने के लिए अपनी बेटी रोहिणी आचार्या का आभार व्यक्त किया। रोहिणी आचार्या ने अपनी एक किडनी लालू प्रसाद को डोनेट की है।
रैली में कांग्रेस और वाम दल भी शामिल
बता दें कि पूर्णिया में महागठबंधन की रैली हो रही है। इस रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें महगठबंधन के कांग्रेस और वाम दल जैसे सहयोगी भी शामिल हैं। लालू ने कहा-‘एकजुट रहिए कोई भी आपको तोड़ नहीं सकता। देश को आगे बढ़ाना है। अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी है। समय आ गया है नरेंद्र मोदी की सरकार के जाने का।’
बीजेपी को सत्ता से बाहर करने की लड़ाई-आरजेडी
महागठबंधन में शामिल उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भाजपा पर निशाना साधा । रैली शुरू होने से पहले तिवारी ने कहा‘‘पूर्णिया रैली में भाजपा को सत्ता बाहर करने की लड़ाई के लिये बिगुल बजेगा । अमित शाह के दौरे से कुछ खास असर नहीं पड़ेगा । गृह मंत्री के सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का प्रयास करने की संभावना है जो 2024 के चुनावों में भाजपा के लिए एकमात्र उम्मीद है।’’

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *