Share

सिर में ही नहीं पेट में भी होता है माइग्रेन, बाबा रामदेव से जानें इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
नींद की परेशानी के साथ स्ट्रेस-टेंशन, खराब लाइफ स्टाइल, अल्कोहल-स्मोकिंग की आदत भी डायजेशन बिगाड़ती है और धीरे-धीरे पेट की कई दूसरी दिक्कतें भी शुरु हो जाती है।
‘बाबू मोशाय, जिंदगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं’ फिल्म आनंद का ये डायलॉग तो आपने जरुर सुना होगा। वैसे हेल्थ एक्सपर्ट आजकल एक अलग ही डायलॉग सुना रहे हैं और वो है बाबू मोशाय, नींद लंबी नहीं,गहरी होनी चाहिये। क्योंकि नींद की परेशानी लोगों को पेट का माइग्रेन दे रही है। अब तक तो हमने यही सुना था कि माइग्रेन का अटैक सिर में होता है अब सिर के बजाय पेट में कब से होने लगा। ये एक तरह की मेडिकल कंडीशन है इसमें सिर की तरह ही पेट में तेज दर्द होता है। इसे एब्डॉमिनल माइग्रेन भी कहते हैं इसमें पेशेंट पेटदर्द के साथ मरोड़, थकान, वोमिटिंग की शिकायत करता है, भूख भी कम लगती है। आंखों के नीचे काले घेरे नजर आने लगते हैं और पेट की स्किन पीली दिखाई देती है। इतना ही नहीं पहले पेट दर्द होता है और फिर तेज सिरदर्द भी होने लगता है। इसीलिए इसे पेट का माइग्रेन कहते हैं।
वैसे नींद की परेशानी के साथ स्ट्रेस-टेंशन, खराब लाइफ स्टाइल, एल्कोहल-स्मोकिंग की आदत भी डायजेशन बिगाड़ती है और धीरे-धीरे पेट की कई दूसरी दिक्कतें भी शुरु हो जाती है। जिसमें एपेंडिसाइटिस स्टोन, अल्सर, आईबीएस काफी कॉमन है, जिसे वक्त पर पहचानना और इलाज करवाना जरुरी होता है नहीं तो गंभीर हालात बन जाते हैं। लेकिन पेट की इन परेशानियों को लोग पहचाने कैसे ? पेट के ऊपरी हिस्से में जलन के साथ दर्द हो तो हो सकता है आपको अल्सर हो, पेट के दाई तरफ निचले हिस्से में दर्द हो तो एपेंडिसाइटिस के लक्षण हैं, पेट के निचले हिस्से में ऐंठन है तो आईबीएस और पेट के बाई तरफ निचले हिस्से में दर्द हो तो समझ जाइए बड़ी आंत से जुड़ी दिक्कत है। वैसे भी जो हाल है उसके हिसाब से तो जल्दी तेज गर्मी पड़ने वाली है जो पेट की प्रॉब्लम बढ़ाएगी तो सावधान हो जाइए और खानपान का ख्याल रखना शुरु कर दीजिए। कहने का मतलब ये है कि योग अपनाइए, अच्छी गहरी नींद लीजिए ताकि पाचन ठीक रहे।।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *