Share

फिल्म Welcome 3 में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे मुन्ना भाई और सर्किट, फिल्म की शूटिंग हुई शुरू!
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अब फिल्म ‘सेल्फी’ और ‘हेरा फेरी 3’ के बाद फिल्म ‘वेलकम 3’ में मुन्ना भाई यानी संजय दत्त और सर्किट यानी अरशद वारसी के साथ नजर आने वाले हैं।
कार्तिक आर्यन के ‘हेरा फेरी 3’ की स्टार कास्ट में शामिल होने की अफवाहों के बाद, अक्षय कुमार ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि वह फिल्म से पीछे हट गए हैं, लेकिन हाल ही में, अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म ‘हेरा फेरी’ की तिकड़ी ने तीसरी किस्त की शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं अब अक्षय कुमार एक ओर फिल्म की फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ के लिए शूटिंग करने वाले हैं, एक बड़ी खबर आ रही है की 2007 में रिलीज हुई, फिल्म ‘वेलकम’ उस साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म थी।
फिल्म ‘वेलकम’ में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, परेश रावल, मल्लिका शेरावत और कटरीना कैफ नजर आए थे। इस फिल्म को लोगों ने इतना पसंद किया कि मेकर्स ने साल 2015 में इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज कर दिया, जिसमें श्रुति हासन, जॉन अब्राहम, अनिल कपूर और नाना पाटेकर जैसे सितारे मौजूद थे। वहीं लोग चाहते हैं कि फिल्म ‘वेकलम 3’ पर मेकर्स जल्द से जल्द काम शुरू कर दें। इस बीच ‘वेलकम 3’ को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसे जाने आप खुश से झूम उठेंगे।
‘वेलकम 3’ के लीड रोल –
रिपोर्ट के मुताबिक, जिस मूवी को पहले ‘वेलकम टू द जंगल’ बताया जा रहा था उसका नाम ‘वेलकम 3’ ही होगा। फिल्म में कास्टिंग में काफी बदलाव देखने को मिल सकता हैं। बताया जा रहा है कि मूवी में अक्षय कुमार, संजय दत्त और अरशद वारसी लीड रोल निभाने वाले हैं। इस दिन शूटिंग होगी शुरू –
‘हेरा फेरी 3’ जब थियेटर्स में रिलीज होगी तब ‘वेलकम 3′ पर काम शुरू किया जाएगा।
हेरा फेरी 3’ की तस्वीर हुई लीक –
कुछ दिन पहले ही ‘हेरा फेरी 3’ के सेट एक तस्वीर लीक हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल नजर आए थे। फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ पर काम शुरू हो गया है। फिल्म ‘हेरी फेरी 3’ के बाद अब फिल्म ‘वेलकम 3’ को लेकर ये बड़ा अपडेट आया जिससे ये साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में हिंदी बॉक्स पर कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। वहीं लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *