Share

मराठी लावणी डांसर के शो में हुआ जबरदस्त बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
मशहूर मराठी लावणी डांसर गौतमी पाटिल के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को करना लाठी चार्ज पड़ा।
महाराष्ट्र के शिर्डी के राहाता इलाके में आयोजित कार्यक्रम में जबरदस्त बवाल होने की खबर सामने आई है। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया और मामला बिगड़ता ही चला गया। जिसके बाद हुल्लड़बाजी कर रहे लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिस को यहां लाठीचार्ज पर मजबूर होना पड़ा।
यह बवाल तब शुरु हुआ जब कार्यक्रम शुरू होते ही कई दर्शकों ने पैसे उड़ाना शुरु कर दिए। वीडियो में हम देख सकते हैं किस तरह से दर्शक शो के बीच डांसर को डिस्टर्ब कर रहे हैं और हर पल मामला बिगड़ता ही नजर आ रहा है। जब बात हाथ से निकलती दिखी तो डांसर गौतमी पाटिल ने डांस करना बंद कर दिया।
गौतमी को कार्यकर्म बीच में छोड़कर जाना पड़ा, लोग स्टेज पर आकर बदतमीजी की कोशिश करने लगे। दर्शकों के हंगामे को देखते हुए पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच गौतमी पाटिल को निकाला बाहर, हजारों की भिड़ हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया।
साजिद खान और सौंदर्या शर्मा हैं रिलेशनशिप में? अफवाहों जानिए ‘बिग बॉस 16’ के इस ‘कपल’ के रिश्ते का सच
लावणी महाराष्ट्र राज्य की लोक नाट्य-शैली तमाशा का अभिन्न अंग है। आज इसे महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध लोक नृत्य शैली के रूप में जाना जाता है। लावणी नृत्य की विषय-वस्तु कहीं से भी ली जा सकती है। संगीत, कविता, नृत्य और नाट्य सभी मिलकर लावणी बनाते हैं। माना जाता है कि इस नृत्य कला का आरंभ मंदिरों से हुआ है, जहां देवताओं को प्रसन्न करने के लिए नृत्य और संगीत का आयोजन किया जाता था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *