Share

उमेश पाल के घर में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली, राजू पाल हत्याकांड के हैं मुख्य गवाह
इस घटना में उमेश पाल की सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों को भी गोली लगी है। बदमाशों ने धूमनगंज स्थिति उनके घर में घुसकर उमेश पाल को गोली मारी। इस घटना में घायल एक सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं उमेशपाल की हालत भी गंभीर है. साथ ही अन्य सिपाही राघवेंद्र सिंह के पेट में गोली लगी है।
राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल को बदमाशों ने मारी गोली
राजू पाल मर्डर केस मामले में प्रमुख गवाह उमेश पाल को शुक्रवार के दिन घर में घुसकर बदमाशों द्वारा गोली मारी गई। उमेश पाल बसपा विधायक राजू पाल मर्डर मामले में मुख्य गवाह हैं। हमलावरों द्वारा उनपर कई राउंड फायरिंग की गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। बता दें कि इस घटना में उमेश पाल की सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों को भी गोली लगी है। बदमाशों ने धूमनगंज स्थिति उनके घर में घुसकर उमेश पाल को गोली मारी। इस घटना में घायल एक सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं उमेशपाल की हालत भी गंभीर है. साथ ही अन्य सिपाही राघवेंद्र सिंह के पेट में गोली लगी है।
इलाहाबाद पश्चिमी सीट से बसपा विधायक रहे राजू पाल की 25 जनवरी 2005 को सुलेमसराय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व सांसद अतीक अहमद व उनके भाई अशरफ समेत अन्य कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस घटना के मुख्य आरोपी उमेश पाल थे। बता दें कि उमेश पाल पूजा पाल के करीबी हैं। अतीक अहमद के गिरोह द्वारा उमेश पाल का भी अपहरण कर लिया गया था। सीबीआई जांच में उमेश पाल को इस हत्याकांड का मुख्य गवाह बताया गया था।
इस मामले में मुख्य गवाह होने के कारण उमेश पाल की जान को लगतार खतरा बताया जा रहा था। साथ ही उमेश पाल को जान से मारने की कई बार धमकी दी गई थी। राजू पाल की पत्नी विधायक पूजा पाल भी कई बार इस बाबत आशंका जता चुकी हैं कि राजू पाल हत्याकांड मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या हो सकती है। अब उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट चुकी है और सभी एंगलों से मामले की जांच कर रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *