Share

एजेंसी समाचार
हैदराबाद: तेलंगाना बीजेपी चीफ बंदी संजय कुमार ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो निजाम की सांस्कृतिक निशानियों को मिटा दिया जाएगा। ह्यप्रजा गोसा बीजेपी भरोसाह्ण कार्यक्रम के तहत लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नए सचिवालय में जो गुंबद बना है, उसमें भी परिवर्तन करके उसे तेलंगाना और भारतीय संस्कृति के मुताबिक ढाला जाएगा। मंत्री केटी रामा राव के बयान पर कि अगर सड़कों के चौड़ीकरण में धार्मिक स्थल बाधा बनते हैं तो उन्हें तोड़ा जाएगा, संजय ने चुनौती दी कि पहले वह पुराने हैदराबाद में सड़कों पर मौजूद मस्जिदों को तोड़कर दिखाएं।
बंदी संजय कुमार ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे केटी रामा राव पर जोरदार हमला बोला। सूबे के शहरी विकास मंत्री केटी रामा राव ने हाल ही में कहा था कि अगर सड़कों के चौड़ीकरण में धार्मिक स्थल बाधा बनते हैं तो उन्हें तोड़ दिया जाएगा। केटी के इस बयान के जवाब में बंदी संजय कुमार ने उन्हें चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो वह पुराने हैदराबाद शहर में सड़कों पर मौजूद मस्जिदों और दरगाहों को तोड़कर दिखाएं। बंदी संजय कुमार ने कहा कि सत्तारुढ़ भारत राष्ट्र समिति के नेता सिर्फ गरीबों की जमीन कब्जाने में लगे हुए हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *