Share

एजेंसी समाचार
नई दिल्ली। भाजपा ने संसद में बुधवार के दिन शानदार लुई वीटन स्कार्फ पहनकर पहुंचने के लिए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की आलोचना की। बहस के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस प्रमुख के डिजाइनर स्कार्फ की ओर इशारा किया और उनसे पूछा कि लुई वीटन से स्कार्फ खरीदने के लिए उनके पास पैसे कहां से आए?
बीजेपी ने दावा किया है कि खरगे संसद में जो स्कार्फ पहनकर पहुंचे थे, वो (लूई वीटॉन) की है और इसकी कीमत 56 हजार रुपए है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्विटर पर दो तस्वीरें साझा कीं। एक फोटो में पीएम मोदी प्लास्टिक की बेकार बोतलों की रिसाइकिलिंग से बनी जैकेट पहने नजर आ रहे हैं तो दूसरी तस्वीर में खरगे मफलर डाले हुए नजर आ रहे हैं। पूनावाला ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने जो स्कार्फ पहना है, वह लुई विटान कंपनी का है। उन्होंने एक और स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें इस स्कार्फ की कीमत 56332 रुपए बताई गई है।
यह पहली बार नहीं है जब भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर उनके कपड़ों को लेकर हमला किया है। पिछले साल सितंबर में दोनों दलों के बीच उस समय विवाद खड़ा हो गया था जब भगवा पार्टी ने राहुल गांधी की बरबेरी टी-शर्ट का जिक्र किया था। उस समय टी-शर्ट की कीमत 41,000 रुपये से अधिक बताई गई थी। बदले में कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट की कीमत 10 लाख रुपये होती है।
सांसद मोहुआ मोइत्रा का एलवी बैग भी संसदीय बहस के दौरान सुर्खियों में आया था तब उनसे सवाल किया गया था कि क्या विपक्ष वास्तव में पूंजीवाद के खिलाफ है या उसका समर्थन कर रहा है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को संसद में एक विशेष जैकेट पहनी थी। इसे प्लास्टिक की बेकार पड़ी बोतलों को रिसाइकिल कर बनी सामग्री से तैयार किया गया था। मोदी को राज्यसभा में हल्के नीले रंग की बिना आस्तीन की ‘सदरी’ जैकेट पहने देखा गया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *