महिला वर्ग के लिए हुए ये एलान

158
Share

आम बजट 2023-24 में सरकार ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के लिए 25,448 करोड़ रुपए का आवंटन किया है। पिछले बजट के मुकाबले यह 267 करोड़ रुपए ज्यादा है। सरकार ने महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट का प्रस्ताव रखा है, जिसमें दो साल के लिए 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। यह महिला या बच्ची के नाम पर जमा किए जा सकेंगे। इस योजना में अधिकतम दो लाख रुपए जमा करने की सीमा तय की गई है और साथ ही इसमें थोड़े पैसे निकालने की सुविधा भी मिलेगा।
दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 81 लाख स्वयंसेवी संगठन किए गए हैं। इन स्वयंसेवी संगठनों को बढ़ावा देने में सरकार मदद करेगी। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत छोटे किसानों को 2.25 लाख करोड़ रुपए मुहैया कराए गए हैं, जिनमें से 3 करोड़ महिला किसानों को 54 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के तहत आंगनबाड़ी सेवाओं, पोषण अभियान के लिए 20,554 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। मिशन वात्सल्य के तहत 1472 करोड़ रुपए और मिशन शक्ति के तहत 3143 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। पिछले बजट 3,184 करोड़ रुपए के मुकाबले इसमें थोड़ी कमी आई है। सेंट्रल अडॉप्शन रिसोर्स एजेंसी, नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन आॅफ चाइल्ड राइट्स और नेशनल कमीशन फॉर वूमन जैसी स्वायत निकायों को 168 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

LEAVE A REPLY