Share

क्या आप भी रात में खाते हैं दाल-चावल? सावधान! बढ़ सकता है यूरिक एसिड, जानिए कैसे कंट्रोल करने की टिप्स
High Uric Acid: सर्दियों के मौसम में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या आम हो जाती है। लेकिन इसे कंट्रोल करने के लिए डाइट में कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है।
मौसम सुहाना हो गया है, लोग घूमने फिरने में बिजी हैं, लेकिन इस मौसम का मजा लेना उन लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है जो यूरिक एसिड बढ़ने से जूझ रहे हैं। जी हां! सर्दियां हाई यूरिक एसिड वालों के लिए मुश्किल बढ़ा देती हैं। लेकिन यह बात भी सच है कि अपनी डाइट से जुड़ी कुछ आदतों के कारण भी यह बीमारी बढ़ती और घटती है। जैसे अगर आप भी देर रात हाई प्रोटीन डाइट या फिर दाल चावल खाते हैं तो आप भी हाई यूरिक एसिड की समस्या का शिकार हो सकते हैं। क्योंकि डाइट में प्रोटीन (protein diet) का अधिक सेवन करने से यूरिक एसिड का स्तर (uric acid levels) तेजी से बढ़ने लगता है।आपको बता दें कि यूरिक एसिड हमारे शरीर में बनने वाले टॉक्सिन हैं जो प्यूरीन डाइट का अधिक सेवन करने की वजह से बढ़ते हैं। बॉडी से यूरिन के जरिए निकलने वाला ये वेस्ट प्रोडक्ट अगर बाहर न निकल पाए तो यह काफी हानिकारक साबित होता है। हमारे शरीर में यूरिक एसिड का स्तर ज्यादा बढ़ जाने पर गाउट की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। गाउट की समस्या होने पर पैरों और हाथों के जोड़ों और उंगलियों में काफी ज्यादा दर्द और सूजन की समस्या होने लगती है।
तेजी से यूरिक एसिड बढ़ाते हैं दाल चावल
आपको बता दें कि दाल और चावल का सेवन खासकर देर रात किया गया सेवन बॉडी में यूरिक एसिड के स्तर को तेजी से बढ़ा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार जिन लोगों का यूरिक एसिड हाई रहता है उन्हें डिनर में दाल और चावल का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि हाई प्रोटीन से युक्त दाल उंगलियों और जोड़ों में गठिया की तकलीफ को बढ़ा सकती है। वहीं रात में छिलके वाली दालों का सेवन करने से परहेज करना भी जरूरी है।
दाल का झाग निकलना है जरूरी
वहीं कहा जाता है कि कुकर में पकी हुई दाल भी यूरिक एसिड को बढ़ाने का काम करती है। क्योंकि कुकर में दाल बनाने की प्रक्रिया के दौरान दाल से झाग निकल नहीं पाते। यह झाग एक तरह के सर्फेक्टेंट होते हैं जो शरीर में किसी स्लो पॉइजन की तरह काम करते हैं। ये सर्फेक्टेंट बॉडी में जाकर यूरिक एसिड के स्तर को काफी तेजी से बढ़ाते हैं।
बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में इन घरेलू नुस्खों का नहीं है कोई तोड़, जानें इस्तेमाल का तरीका
कैसे करें यूरिक एसिड कंट्रोल
गर्म पानी का करें सेवन: यूरिक एसिड कंट्रोल करने में गर्म पानी का सेवन करना काफी कारगर साबित होता है।
आंवला भी है अमृत: जिन लोगों को यूरिक एसिड कंट्रोल करना है उन्हें पानी में 10-15 ml आंवला का सेवन करना चाहिए। एक से दो महीने तक इस तरह आंवला का सेवन यूरिक एसिड के लेवल को काफी कम कर सकता है।
तेल से मालिश: यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे लोगों को दर्द से राहत पाने के लिए तेल से जोड़ों की मसाज करना लाभप्रद होता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *