Supporters of Prime Minister Imran Khan rally in Islamabad, Pakistan, on Monday night, April 4, 2022. The Supreme Court on Monday heard a challenge to the political moves by Khan that kept him in power, including his call to dissolve Parliament, before adjourning for the day. (Saiyna Bashir/The New York Times)
Share

पाकिस्तान: हिंदू महिला की हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार बरामद, बेरहमी से दिया गया था इस घटना को अंजाम
पुलिस ने पाकिस्तान में हुई हिंदू महिला की हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार बरामद कर लिया है। इस महिला का शव क्षत-विक्षत हालात में मिला था, जिसके बाद से पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय दशहत में था।
पाकिस्तान पुलिस ने बरामद किया हथियार
कराची: पाकिस्तान के सिंध प्रांत के संघार जिले में बीते हफ्ते एक हिंदू महिला की क्रूरता के साथ हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद अल्पसंख्यक समुदाय के बीच दशहत फैल गई थी। अब इस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बीते हफ्ते 44 वर्षीय हिंदू महिला दया भील की हत्या में इसी हथियार का इस्तेमाल हुआ था।
44 साल की दया भील का क्षत-विक्षत शव 27 दिसंबर को सिंध प्रांत के संघार जिले के सिंझीरो गांव में एक सरसों के खेत में पाया गया था। इसके बाद अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय में डर और दहशत फैल गई थी। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, सिंध में हैदराबाद शहर की पुलिस टीम ने एक दरांती बरामद की है, जिसके बारे में उनका मानना है कि दया भील की हत्या में इसका इस्तेमाल किया गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, इसकी पुष्टि के लिए दरांती को स्वास्थ्य विभाग की प्रयोगशाला में भेजा गया है। इस घटना से हिंदू समुदाय में रोष है, जिन्होंने पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर संघार जिले में विरोध-प्रदर्शन किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *