Share

नए साल पर अयोध्या में धूम! आज 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना
नए साल के दिन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 50 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।
नए साल के दिन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 50 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। अयोध्या पुलिस द्वारा सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के भारी इंतजाम किए गए हैं। 2022 में नव वर्ष पर 30 लाख लोगों ने अयोध्या का दौरा किया था। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज ने कहा, विभिन्न सरकारी विभागों की रिपोर्ट के आधार पर हम नए साल के पहले दिन अयोध्या में लगभग 50 लाख लोगों का प्रबंध करने के लिए तैयार हैं। हमने लगभग एक दर्जन क्रेनों की व्यवस्था की है।
कोरोना के डर से बेखबर दिल्ली में न्यू ईयर सेलिब्रेशन में डूबे लोग
पूरी अयोध्या में जगह-जगह पुलिस तैनात
अयोध्या के एसएसपी ने बताया कि किसी भी सड़क दुर्घटना से निपटने के लिए अयोध्या की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर अलग-अलग प्वाइंट पर पुलिस तैनात है। सड़कों पर किसी भी घटना से निपटने के लिए उपकरणों से लैस सभी पुलिस प्रतिक्रिया वाहनों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि भक्तों की भीड़ को व्यवस्थित करने और दुर्घटना को रोकने के लिए अलग-अलग मंदिरों में विशेष व्यवस्था भी की गई है।
राम मंदिर बनने के बाद 10 गुना बढ़ेगा पर्यटन
बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घरेलू पर्यटन के मामले में उत्तर प्रदेश को देश का अव्वल राज्य करार दिया था। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने के बाद इस नगर में पर्यटन 10 गुना बढ़ जाएगा। मुख्यमंत्री ने इंडियन एसोसिएशन आफ टूर आपरेटर्स (आईएटीओ) के 37वें वार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा था कि उनकी सरकार द्वारा पिछले पांच सालों में किये गये प्रयासों की बदौलत उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटन के मामले में देश का अव्वल राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में धार्मिक-आध्यात्मिक पर्यटन को लेकर अनंत सम्भावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ”अयोध्या हर किसी के लिये आस्था का केन्द्र है। हर किसी की इच्छा है कि अपने जीवन में कम से कम एक बार अयोध्या जरूर जाएं। अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। जब 2024 में अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होगा, तब इस नगर में पर्यटन 10 गुना बढ़ जाएगा।”

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *