Share

दिल्ली की सर्दी में छोले-भटूरे खा रही हैं अनुष्का शर्मा, Photo देख फैंस के मुंह में आया पानी
Anushka Sharma ने बीते दिनों ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म की शूटिंग 65 दिनों में कंप्लीट हुई है।
एक्ट्रेस Anushka Sharma दिल्ली की ठंड में यहां के टेस्टी फेमस खाने का लुत्फ उठा रही हैं। दिल्ली की सर्दी के साथ-साथ यहां के छोले-भटूरे भी वर्ल्ड फेमस हैं ऐसे में अनुष्का शर्मा दिल्ली आएं और यहां का फूड न खाएं, ऐसा होना तो नामुमकिन है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में 2 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में छोले-भटूरे, आलू की सब्जी और चटनी के साथ प्याज नजर आ रहा है तो वहीं दूसरी तस्वीर में शाही पनीर, नान, दाल मखनी और सलाद है। अनुष्का की इस तस्वीर को देख फैंस के मुंह में भी पानी आ गया। तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा, ‘जब दिल्ली में हो’।
अनुष्का शर्मा के पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को भी दिल्ली के छोले-भटूरे बेहद पसंद हैं। एक वक्त था जब विराट हफ्ते में एक से दो बार अपनी फेवरेट शॉप से छोले-भटूरे जरूर खाते थे। लेकिन अब डाइट के चलते वह कई सालों में एक बार ही अपने पसंदीदा खाने का लुत्फ उठा पाते हैं। बुधवार को विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए विदेश जा रहे हैं लेकिन अब अनुष्का ने तस्वीरें शेयर करके फैंस को बता दिया है कि दोनों दिल्ली में हैं और यहां की सर्दी और फूड दोनों इंजॉय कर रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *