Share

मां हीराबेन से मिलकर अहमदाबाद के अस्पताल से निकले PM मोदी
100 वर्षीय हीराबेन मोदी की हालत स्थिर है। इसी साल जून महीने में उन्होंने अपना 100 वां जन्मदिन मनाया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके पैर धोए थे और उनसे आशीर्वाद लिया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को बुधवार को तबीयत खराब होने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में उन्हें भर्ती कराया गया है। सेंटर के अनुसार, 100 वर्षीय हीराबेन मोदी की हालत स्थिर है। इसी साल जून महीने में उन्होंने अपना 100 वां जन्मदिन मनाया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके पैर धोए थे और उनसे आशीर्वाद लिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी बीमार मां का कुशल-क्षेम जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *