Share

एजाज खान के साथ शादी करने वाली हैं पवित्रा पुनिया, सगाई की तरह फैंस को देंगी सरप्राइज
टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के घर में यूं तो कई रिश्ते बने लेकिन इनमें से कुछ रिश्ते ही शादी के अंजाम तक पहुंचे। ‘बिग बॉस 14’ में आए की लव स्टोरी की शुरुआत भी इस घर से हुई। बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी दोनों रिलेशनशिप में हैं और जल्द शादी रचाने वाले हैं। एजाज खान और पवित्रा पुनिया लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। अक्टूबर के महीने में ही एजाज-पवित्रा ने इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर कर फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया था। वहीं एक बार फिर दोनों ने फैंस को बड़ा सरप्राइज देने का प्लान बना लिया है।
हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान पवित्रा से शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जैसे इंगेजमेंट का सरप्राइज लोगों को मिला था उसी तरह शादी का सरप्राइज भी मिलेगा। पवित्रा ने कहा कि वह शादी के बारे में जल्द ही फैसला लेंगे लेकिन अभी तक कोई तारीख और वेन्यू फाइनल नहीं है। पवित्रा ने आगे कहा कि जब भी हम दोनों का मन करेगा हम शादी रचा लेंगे, जैसे हमने सगाई की थी। बता दें कि अक्टूबर 2022 में एजाज ने डिनर डेट पर डायमंड रिंग के साथ पवित्रा को प्रपोज किया था। पवित्रा पुनिया ने इस खास दिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की थी। तस्वीरों में पवित्रा की रिंग भी नजर आ रही थी।एजाज खान और पवित्रा पुनिया के रिश्ते में भी खूब उतार-चढ़ाव आए हैं। एक इंटरव्यू में पवित्रा ने बताया था कि कोई भी रिश्ता निभाना आसान नहीं होता। पवित्रा पुनिया का असली नाम नेहा सिंह है। पवित्रा ने अपने करियर की शुरुआत मशहूर टीवी शो स्प्लिट्सविला से की थी। इसके बाद वह कई फेमस टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। एजाज खान के साथ रिश्ते में आने से पहले पवित्रा ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा को डेट कर चुकी हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *