Share

‘अवतार 2’ ने पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा, जानिए छठवें दिन इतने करोड़ का किया कलेक्शन
फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो गए हैं फिर भी फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने अभी तक 179.30 करोड़ का कुल कारोबार किया है।
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों जेम्स कैमरून निर्देशित फिल्म ‘अवतार 2’ का जलवा देखने को मिल रहा है। ‘अवतार 2’ वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ भारत में भी कमाल कर रही है। बता दें कल बॉक्स ऑफिस पर ‘अवतार 2’ को टक्कर देने रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ रिलीज हो रही है। 16 दिसंबर 2022 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई जेम्स कैमरून की ‘अवतार 2’ फैंस को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो गए हैं फिर भी फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है।
‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ बंद होने से पहले अमिताभ बच्चन ने शुरू किया नया बिजनेस! मांगी मोटी रकम
इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 6वें दिन 15.25 करोड़ रुपयों की कमाई की है। वही इस फिल्म ने पहले दिन 40.3 करोड़ रुपयों की कमाई की। वही दूसरे दिन फिल्म ने 42.5 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि तीसरे दिन फिल्म की कमाई का आंकड़ा 46 करोड़ रहा। फिल्म ने चौथे 18.6 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को 16 करोड़ का बिजनेस किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब 179.30 करोड़ रुपये हो गया है।
पहले दिन-40.3 करोड़
दूसरे दिन- 42 करोड़
तीसरी दिन- 46 करोड़
चौथे दिन- 18.50 करोड़
पांचवें दिन-16 करोड़
छठवें दिन- 15.25 करोड़
कुल कारोबार- 179.30 करोड़
देवोलीना भट्टाचार्जी के पति शाहनवाज ने शादी में नहीं खर्च किए पैसे? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
फिल्म ‘अवतार’ साल 2009 में रिलीज हुई थी। फैंस इसके दूसरे पार्ट का 12 साल से इंतजार कर रहे थे। ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ को भारत में छह भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिनमें अंग्रेजी, तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी शामिल है। फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ में सैम वर्थिंगटन, जोए साल्डाना, केट विंसलेट, सिगौरनी वीवर, स्टीफन लैंग, ब्रिटेन डाल्टन जैसे कलाकार नजर आएंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *