Share

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत को यूं ही ड्रामा क्वीन नहीं कहा जाता है। फैंस उनकी एक्टिंग देखने के बाद खुद की हंसी रोक नहीं पाते हैं। राखी सावंत अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। राखी अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल के साथ हंसती खिलखिलाती नजर आती हैं। हाल ही में राखी ने फिर से अपने मस्ती भरे अंदाज में लोगों को एंटरटेन किया है। राखी का वीडयो वायरल हो रहा है जिसमें वो भूतनी बनकर सभी को डरा रही हैं।

बता दें राखी सावंत इन दिनों ‘बिग बॉस मराठी सीजन 4’ में नजर आ रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राखी सावंत लाल साड़ी, हैवी फैला हुआ मेकअप में भूतनी के रूप में नजर आ रही हैं। कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से ‘बिग बॉस मराठी 4’ का प्रोमो शेयर किया गया है। इस वीडियो में राखी को-कंटेस्टेंट किरण माने से मराठी में बात कर रही हैं। साथ ही किरण राखी के शरीर से भूत निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *