Share

GHKPM: एक्सीडेंट के बाद दुबई पहुंचीं पत्रलेखा, पति Neil Bhatt संग इंजॉय कर रहीं वेकेशन
‘Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin’ में एक्सीडेंट के बाद पति नील भट्ट के साथ Aishwarya Sharma वेकेशन मनाने दुबई पहुंची हैं। दुबई में ऐश्वर्या का ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है।टीआरपी की लिस्ट में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाले टीवी सीरियल ‘Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin’ में इन दिनों जबरदस्त मोड़ आया है। सीरियल में पिकनिक से लौटते वक्त बस का एक्सीडेंट हुआ है जिसमें पत्रलेखा बुरी तरह घायल हुई है। इतना ही नहीं इस एक्सीडेंट में पत्रलेखा अपनी याद्दाश्त भी भूल जाएगी। एक्सीडेंट वाले एपिसोड को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने खूब रिएक्शन भी दिये। किसी ने कहा कि विराट और पाखी का ऐसा हाल देख उनकी भी आंख भर आई तो वहीं कुछ का कहना था कि अगर शो से पाखी को अलग किया जाता है तो वह ये सीरियल देखना ही छोड़ देंगे। इस खूबसूरत महिला को पहचानने में खा जाएंगे गच्चा, नशीली आंखों पर दिल हारे फैंस
सीरियल में भले ही पत्रलेखा का किरदार निभाने वालीं Aishwarya Sharma का एक्सीडेंट हुआ है लेकिन रियल लाइफ में वह दुबई में पति संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। ऐश्वर्या शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह फ्लोरल ड्रेस पहनकर एक से बढ़कर एक पोज देती दिखाई दे रही हैं। ‘गुम है किसी के प्यार में’ की पत्रलेखा की इन तस्वीरों को देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। ऐश्वर्या शर्मा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘दिल गार्डन गार्डन हो गया।’
Shah Rukh Khan ने ‘पठान’ से शेयर किया जॉन अब्राहम का नया लुक, ‘दुश्मन’ को बर्थडे पर खास अंदाज में किया विश
सीरियल में पत्रलेखा का किरदार निभाने वालीं Aishwarya Sharma अपने नेगेटिव किरदार से भी दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। पाखी का किरदार निभाकर भले ही ऐश्वर्या को बहुत फेम मिला है, लेकिन वास्तव में इस किरदार की वजह से उनकी मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ा है। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था कि वह पाखी के किरदार के बारे में सोचती थी कि, पाखी आखिर ऐसा क्यों कर रही है। इसके साथ ही उनके मन में तरह-तरह के और भी सवाल आते थे। ऐसे में ऐश्वर्या के पति नील भट्ट ने उनकी बहुत मदद की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *