Share

नई दिल्ली। दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसी एक और वारदात को अंजाम दिया गया है. इस हत्याकांड को एक मां-बेटे ने मिलकर किया है. इस मामले में क्राइम ब्रांच ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है और बताया जा रहा है कि बेटे ने माँ के साथ मिलकर पिता की हत्या का अंजाम दिया और फिर शव को काट कर फ्रीज में रख दिया. आरोपी मां-बेटे ने अलग-अलग दिन आकर चांद सिनेमा के सामने स्थित ग्राउंड में आधी रात के बाद शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा लिया है. पाडंव नगर के रहने वाले एक युवक की लाश को एक घर मे रोज काटकर उसे फ्रिज में रखा जाता था. जिसके बाद रोजाना शव के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग अलग इलाको में फेंक दिया जाता था. कत्ल की इस खौफनाक वारदात को मां-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया था. दोनों मां-बेटे ही अपने घर में शव के टुकड़े कर फ्रिज में छुपाकर रखते थे और फिर उसे पाडंव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे.

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *