बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और टीवी के राम की भाभी तबस्सुम गोविल का हुआ निधन, सदमे में इंडस्ट्री

141
Share

Tabassum Govil Dies: तबस्सुम गोविल का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। दिग्गज अभिनेत्री तबस्सुम गोविल का कल शुक्रवार शाम कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। वह अपने शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ के लिए लोकप्रिय थीं। 21 नवंबर को आर्य समाज, लिंकिंग रोड, सांताक्रुज में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

एक्टिंग के साथ इसलिए भी कमाया नाम
तबस्सुम ने बॉलीवुड में लंबे समय तक काम किया है। हम जानते हैं कि वह एक एक्ट्रेस थीं। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने टॉक शो भी होस्ट किए, उन्होंने फिल्म, टीवी, रेड‍ियो और वेब चारों माध्यमों में काम किया है। वह अपनी किस्सागोई के लिए मशहूर थीं। इन दिनों वह अपने यूट्यूब चैनल पर भी काफी एक्टिव थीं और बॉलीवुड के किस्से सुनाती थीं।

अरुण गोविल की भाभी थीं तबस्सुम
आपको बता दें कि तबस्सुम गोविल खुद तो एक्ट्रेस थीं ही साथ ही वह टीवी के राम यानी अभिनेता अरुण गोविल की भाभी थी। तबस्सुम ने अरुण के भाई विजय गोविल से शादी की थी।

LEAVE A REPLY