Share

समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव को शनिवार सुबह फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए आजमगढ़ लाया गया। रमाकांत यादव एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। जहां हरिजन बनाम सवर्ण मुकदमे में बतौर मुजरिम अपना बयान दर्ज कराया। समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव को शनिवार सुबह फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए आजमगढ़ लाया गया। रमाकांत यादव एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। जहां हरिजन बनाम सवर्ण मुकदमे में बतौर मुजरिम अपना बयान दर्ज कराया। अब 29 अक्तूबर को अगली सुनवाई होगी। जिसमें दोनों पक्षों के वकील अपना-अपना पक्ष रखेंगे। एमपी-एमएलए कोर्ट ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में पूर्व सांसद व फूलपुर पवई से वर्तमान सपा विधायक रमाकांत यादव की पेशी हुई। उनके खिलाफ सरायमीर थाने में हरिजन बनाम सवर्ण के एक पुराने मुकदमे में सेक्शन 313 सीआरपीसी के तहत रमाकांत यादव ने बतौर मुजरिम अपना बयान दर्ज कराया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *