Share

श्रीनगर की वादियों में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का नारा, पूरे जोश के साथ मनाया गया करगिल विजय दिवस
शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य समारोह श्रीनगर के बादामी बाग में मनाया गया। इस समारोह में स्कूली छात्रों, एनसीसी कैडेट्स और भारतीय सेना के जवानों ने भाग लिया।
शहीद जवानों की स्मृति में निकाली गई मशाल यात्रालोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर मशाल का स्वागत किया मशाल यात्रा के दौरान गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे
Kargil Vijay Divas : पूरा देश आज करगिल युद्ध (Kargil War) के वीर सूपतों को नमन कर रहा है। इसी क्रम में श्रीनगर में भी बड़े जोश के साथ करगिल विजय दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित समरोह में शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य समारोह श्रीनगर के बादामी बाग में मनाया गया। इस समारोह में स्कूली छात्रों, एनसीसी कैडेट्स और भारतीय सेना के जवानों ने भाग लिया।
शहीद जवानों की स्मृति में मशाल यात्रा
इस अवसर पर करगिल के शहीद जवानों की स्मृति में मशाल यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बादामी बाग श्रीनगर से झेलम नदी होते हुए जीरो ब्रिज श्रीनगर तक निकाली गई। झेलम के दोनों किनारों पर लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर इस मशाल का स्वागत किया। जीरो ब्रिज पर कई गणमान्य व्यक्तियों और कॉरपोरेटर्स ने मशाल का स्वागत किया। पहली बार श्रीनगर के जीरो ब्रिज पर करगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान चारों तरफ तिरंगा लहरा रहे थे। जोश और उत्सव का माहौल ऐसा था कि श्रीनगर की सड़कों पर भारत माता की जय के नारे गूंज रहे थे। विजय मशाल को लेकर हर शख्स गर्व महसूस कर रहा था।
इंडिया टीवी से बात करते हुए यहां के स्थानीय लोगों और कॉरपोरेटर्स ने कहा, करगिल के शहीद जवानों के बलिदान की वजह से आज हम गर्व से तिरंगा उठा रहे हैं और उन शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जीरे ब्रिज से मशाल यात्रा इकबाल पार्क होते हुए लाल चौक पर जाकर खत्म हुई।
सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता का प्रतीक है करगिल विजय दिवस : राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘करगिल विजय दिवस’ को सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता का प्रतीक बताया और कहा कि देश की जनता भारत माता की रक्षा करने के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वाले वीर जवानों के हमेशा कर्जदार रहेंगे। मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘करगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा करने के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी इन शहीदों और उनके परिजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिंद।’
करगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातृभूमि की रक्षा में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले देश के वीर सपूतों को नमन किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘करगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन।’

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *