Ground Breaking Ceremony: सभी जिलों के उद्यमी होंगे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का हिस्सा, मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

255
Share

लखनऊ. औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने तीन जून को लखनऊ में होने वाली ग्राउंड ब्रेक्रिंग सेरेमनी-3 की तैयारियों को लेकर आयोजन स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने तैयारियों एवं अतिथियों व उद्यमियों के स्वागत के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।
नंदी ने कहा कि समारोह का आयोजन सिर्फ लखनऊ नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में होगा। उद्योग विभाग और डीएम दोनों की उपस्थिति में हर जिले में एक से तीन करोड़ रुपये तक के निवेश वाले उद्यमियों के लिए समारोह का आयोजन होगा और मुख्य आयोजन का सजीव प्रसारण होगा।
नंदी ने अधिकारियों को समारोह में आने के लिए हर उद्यमी को ई-मेल भेजने के निर्देश देते हुए लाइजन अफसर की तैनाती के निर्देश दिए। नंदी ने टॉप मोस्ट उद्योगपतियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
उन्होंने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही बुजुर्गों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY