Share

अमृतसर. क्लब से लौट रहे दंपती को नकाबपोशों ने लूटा, पहले कार से रोका रास्ता फिर पिस्तौल और चाकू दिखा उतरवाए गहने और लूटी नकदी अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल की ओपीडी के पिछली ओर शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर में हुई लीकेज के बाद लगी यह आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें बहुत दूर से ही दिखाई दे रही थी। इसके कुछ ही देर बाद अस्पताल के सभी वार्ड धुएं से भर गए और मरीजों का सांस लेना भी मुश्किल होने लगा। अस्पताल प्रबंधन और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने भारी मशक्कत के बाद मरीजों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक डा. कुंवर विजय प्रताप सिंह और डा. अजय गुप्ता मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों की मदद से करीब 36 फायर कर्मचारियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक गुरु नानक देव अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग के पिछले हिस्से में एक बड़े ट्रांसफार्मर में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। इससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और ट्रांसफार्मर में आग लगने के कुछ ही मिनटों में इसने भयानक रूप धारण कर लिया। आग की लपटें आसमान को छूने लगीं। देखते ही देखते अस्पताल के सभी वार्डों में धुआं भर गया और मरीजों व अन्य को सांस लेने में दिक्कत आने लगी।

जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तब तक विद्यार्थी ट्रांसफार्मर के पास वाहनों को वहां से हटा चुके थे। अस्पताल स्टाफ ने ओपीडी के पिछले हिस्से वाली इमारत की दूसरी मंजिल स्थित वार्ड से मरीजों और उनके अटेंडेंट को हटाया। इस दौरान किसी जानी नुकसान होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि अगर समय पर वाहनों को वहां से नहीं हटाया जाता तो इससे बड़ा धमाका हो सकता था और कई जान भी जा सकती थी।

आगजनी की सूचना पाने के तुरंत बाद कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक डा. कुंवर विजय प्रताप सिंह तथा विधायक डा. अजय गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। कैबिनेट मंत्री जहां अस्पताल प्रबंधन से मिले, वहीं इससे प्रभावित हुए मरीजों से उनका हाल भी पूछा। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डा. राकेश शर्मा ने बताया कि आग ट्रांसफार्मर में लगी थी, जिसे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काबू पा लिया। निकटतम वार्ड के मरीजों को सुरक्षित शिफ्ट कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जाएगी।
सीएम मान ने दुख जताया
सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि श्री अमृतसर साहिब में गुरु नानक अस्पताल में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की खबर मिली। फायर फाइटर्स मुस्तैदी से हालात पर काबू पा रहे हैं। परमात्मा की मेहर से किसी जान का नुकसान नहीं हुआ। मंत्री हरभजन सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए हैं…मैं लगातार राहत कामों को मॉनिटर कर रहा हूं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *