Share

नई दिल्ली। मुंडका में मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से 10-10 लाख रुपये की मदद देने का एलान किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार सुबह डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ घटनास्थल पहुंचे और मौजूदा स्थिति का जायजा लिया।
सीएम केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही सभी घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे. सीएम ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए और कहा कि जो भी मामले में दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी को बख्शा नहीं जाएगा.
बता दें कि, दिल्ली के मुंडका में मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार रात को एक इमारत में लगी आग में 27 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक, ये इमारत 4 मंजिला है जिसका उपयोग व्यावसायिक रूप से कंपनियों को कार्यालय स्थान प्रदान करने के लिए किया जाता है.
घटना में अब तक 27 लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि 29 लोग अब भी लापता हैं. इसके अलावा, पुलिस ने इस पूरे मामले में एफआईआर आईपीसी 304 (गैर इरादतन हत्या, हत्या की श्रेणी में नहीं आती), 308 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास), 120 (कैद के साथ दंडनीय अपराध करने के लिए डिजाइन छुपाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. इसके अलावा, कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, बिल्डिंग का मलिक अभी भी फरार है.

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *