Share

यूं तो ‘मदर्स डे’ का दिन सभी मांओं के लिए बेहद खास रहा, लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लिए यह दिन काफी यादगार साबित हुआ। प्रियंका और निक ने पहली बार अपनी बेटी को गले लगाया। रविवार को जब दुनियाभर में ‘मदर्स डे’ का जश्न मनाया जा रहा था, तब निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी का घर पर स्वागत कर रहे थे।

बता दें कि रविवार को देर रात प्रियंका और निक जोनस ने पहली बार बेटी के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में निक और प्रियंका साथ में बैठे हुए हैं। प्रियंका की गोद में उनकी बेटी दिखाई दे रही है, जिसे उन्होंने गले लगाया हुआ है।

100 दिनों बाद घर आई नन्ही परी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की पहली झलक साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘इस मदर्स डे पर हम पिछले कुछ महीनों में रोलरकोस्टर जैसे उतार-चढ़ाव से गुजरने के बारे में सोच रहे थे। हम जानते हैं कि सिर्फ हमने ही नहीं कई अन्य लोगों ने भी ऐसा अनुभव किया होगा। एनआईसीयू में 100 से अधिक दिन गुजारने के बाद, हमारी नन्ही परी आखिरकार घर आ गई है।
बीते महीने चुनौतीपूर्ण रहे प्रत्येक परिवार का सफर अलग होता है और उसमें विश्वास की आवश्यकता होती है। हमारे लिए बीते कुछ महीने चुनौतीपूर्ण रहे। पीछे मुड़कर देखने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि हर पल कितना कीमती और परफेक्ट है। हम बहुत खुश हैं कि हमारी छोटी बच्ची आखिरकार घर आ गई है। हम लॉस एंजिल्स के रेडी चिल्ड्रन ला जोला और सीडर सिनाई अस्पताल के हर डॉक्टर, नर्स और विशेषज्ञ को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से हर कदम पर साथ दिया। हमारी जिंदगी का अगला अध्याय अब शुरू होने जा रहा है। मम्मी और डैडी तुमसे प्यार करते हैं।’

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *