Share

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के समीप बोलेरो गाड़ी और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस जानकारी जुटा रही है। मरने वाले सभी लोग टेंपो में सवार थे। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए हैं।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टेंपो में सवार लोग पटियाली में आयोजित सत्संग में जा रहे थे। ये लोग कहां के रहने वाले थे, अभी तक यह जानकारी नहीं हो सकी है। बोलेरो गाड़ी कायमगंज की ओर से आ रही थी। इसमें सवार लोग भी घायल हुए हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *