Share

आगरा में गर्मी झुलसा रही है। पारा दिन व दिन बढ़ रहा है। वहीं गर्मी और लू चलने से एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में आंखों की एलर्जी के मरीज 50 फीसदी बढ़ गए हैं। आंखों में जलन, खुजली, करकराहट के साथ ड्राई आंखों की भी मरीज दिक्कत बता रहे हैं।
एसएन के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु यादव ने बताया कि ओपीडी में 143 मरीज आए, इसमें से 71 मरीजों की आंखों में पानी आना, करकराहट, खुजली, लाल होना की परेशानी मिली। गर्मी के कारण आंखों में संक्रमण के भी मरीज तेजी से बढ़े हैं, इससे आंखों में गंदगी आना, चिपचिपाहट, पुतली पर जख्म मिल रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या करीब 25-30 फीसदी है। दवा देने के साथ आंखों को गर्मी से बचाव के बारे में भी परामर्श दे रहे हैं।
आंखें लाल होने के अधिक मरीज
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि गर्मी और लू चलने से धूल समेत अन्य डस्ट पार्टिकल आंखों में जाने से एलर्जी की दिक्कत हो रही है। ओपीडी में आने वाले 45-50 फीसदी मरीजों की आंखों में एलर्जी मिल रही है। इनमें आंखें लाल होना, करकराहट से पानी आना, खुजली, जलन और कार्निया में दर्द की शिकायत मिल रही है।
ये करें उपाय:
– बाहर जाते वक्त चश्मा लगाकर जाएं।
– घर आने पर साफ और ठंडे पानी से आंखों को धोएं।
– आंखों को रगड़े नहीं, अंगुली से आंख की गंदगी साफ न करें।
– जलन-खुजली होने पर घर में रखी पुरानी ड्रॉप न डालें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *