Share

उत्तराखंड सरकार में मंत्री सौरभ बहुगुणा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि साथियों, आपको सूचित करना चाहता हूं कि कल रात तबियत खराब होने के बाद आज सुबह मैंने अपना आरटीपीसीआर टेस्ट कराया। जिसमें मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। फिलहाल तबीयत ठीक है।
कहा कि डॉक्टर द्वारा बताए गए सभी नियमों का उचित रूप से पालन कर रहा हूं। आप सबसे अपील करता हूं कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपना कोविड टेस्ट जरूर करा लें और अपना ध्यान रखें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *