Share

गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में 57 में से 6 वार्डों के नतीजे घोषित किए गए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 5 वार्ड जीते (वार्ड नंबर 11, 21, 31, 41, 51) और असम जातीय परिषद (एजेपी) ने 1 वार्ड (वार्ड नंबर 1) जीता, वहीं आम आदमी पार्टी का बुरा हाल है, उसे फिलहाल एक भी सीट पर सफलता नहीं निली है। हालांकि पार्टी फिलहाल एक सीट पर आगे चल रही है। बता दें कि असम के गुवाहाटी नगर निगम के 60 वार्डों में से 57 वार्डों में मतदान 22 अप्रैल को हुआ था, बाकी के तीन पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने निर्विरोध जीत हासिल की थी। गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी भी किस्मत आजमा रही है। हालांकि शुरुआती परिणाम आप के पक्ष में नहीं दिख रहा है, लेकिन पार्टी को उम्मीद है कि उन्हें इस बार अच्छी सीटें आएंगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *