Share

पिथौरागढ़। सतगढ़ में चैतोल पर्व की धूम रही। भक्तगण मां जयंती के छातों को ग्रामीण मंदिरों की परिक्रमा के बाद मां जयंती के दरबार ध्वज ले गए। यहां पर ग्रामीण देवताओं ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। चैतोल के पूर्व दिन ग्रामीणों ने मां जयंती की छातों को गांवों के मंदिरों में घुमाया। मां जयंती को भिटौला देने के लिए भक्तों ने शनिवार को पंचकोटी देव स्थल पर मां के छातों को विधिवत पूजा, अर्चना के बाद ध्वज मंदिर पहुंचाया। यहां पर मंदिर के परिक्रमा पूरी करने के बाद मलयनाथ, कासिन, छुरमल, बेताल, खंडेनाथ, बुड़कासिन, गोरिल, असुर, लटुवा देवताओं ने अवतरित होकर भक्तों को सुख, शांति का आशीर्वाद दिया। इसके बाद भक्तों ने मां की छातों को घने जंगल से होकर देवकपड़ा, खतेड़ा, मजेड़ा होकर पंचकोटी देवस्थल पहुंचाया। इस दौरान यहां मेला भी लगाया गया। इसमें आए लोगों ने जमकर खरीदारी की। यहां पर सुबह से जलेबी, खिलौने, शृंगार सामग्री की लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से ही पंचकोटी देवस्थल में पिथौरागढ़, कनालीछीना, देवलथल, छड़नदेव, पलेटा, नैनीपातल से भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *