लॉकअप में मुनव्वर फारूकी ने पायल को बता डाला करेला, फिर शुरू हो गया जमकर हंगामा

158
Share

कंगना रणौत का नया शो लॉकअप लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। यूनीक थीम और हर दिन आने वाले ट्विस्ट की वजह से लोगों में शो को लेकर इंटरेस्ट लगातार बना हुआ है। इस शो का शनिवार को प्रसारित हुआ एपिसोड काफी मजेदार था। इस एपिसोड में कंगना के अलावा एकता कपूर भी नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने कैदियों में को एक अलग टास्क भी दिया। जिसके बाद एपिसोड में जमकर बवाल देखने को मिला।
दरअसल, एकता ने कंटेस्टेंट्स को एक टेबल पर रखी चीजों में से कोई एक चीज गिफ्ट करने का टास्क दिया। इस गेम के दौरान गजब का हंगामा देखने को मिला। इस शो का एक वीडियो ऑल्ट बालाजी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है जिसमें कैदियों को यह गेम खेलते देखा जा सकता है।
इस वीडियो में टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे की तुलना टेबल पर रखी चीज से करते हैं। आजमा मुनव्वर फारूकी की तुलना बकरे से करती हैं। उनके मुताबिक मुनव्वर ने जेल में कई बकरे पाल रखे हैं। इस दौरान वह प्रतियोगियों को चेताती भी हैं कि अगर वे ऐसे ही चमचे बने रहेंगे तो उनकी कुर्बानी नजदीक है।
इसके बाद मुनव्वर पायल को करेला देते हैं। वह कहते हैं कि यह सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन सबको पसंद नहीं आता। इसके बाद पायल की मुनव्वर और अंजलि से तगड़ी बहस हो जाती है। बता दें कि इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। कोई मुनव्वर को सही ठहरा रहा है तो कोई पायल के साथ सहानुभूति दिखा रहा है।

LEAVE A REPLY