Share

नोएडा. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में 10 और बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इसके साथ ही कुल संक्रमित बच्चों की संख्या 20 से अधिक हो गई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी। गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज कुल 33 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं जिसमें 10 बच्चे शामिल हैं।
इसके साथ ही अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 90 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि बुधवार को जो केस रिपोर्ट हुए हैं उसमें से 10 बच्चे हैं। हालांकि विभाग को इसकी जानकारी किसी स्कूल से नहीं मिली है, न ही बच्चों के स्कूल में ही कोई टेस्ट हुआ था।
चीफ मेडिकल अफसर डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि स्कूलों ने केस रिपोर्ट नहीं किए हैं। अगर ऐसा होता तो ऑफलाइन क्लास बंद कर दी जातीं और विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी होती। सोमवार को एक निजी स्कूल ने स्वास्थ्य विभाग को 10 बच्चों और तीन शिक्षकों के संक्रमित होने की जानकारी दी थी। इस स्कूल में अब अगले हफ्ते तक ऑनलाइन पढ़ाई ही होगी।
स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
स्कूलों में कोविड सहित अन्य बीमारियों की जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। स्कूलों को इस हेल्पलाइन नंबर या ईमेल पर स्वास्थ्य विभाग को मरीज के बारे में जानकारी देनी होगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *