Share

नई दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के वर्तमान और यूपी के पूर्व सीएम पर हमला बोला है। नड्डा कैलाश नगर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन को सपा सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम भाजपा का टीका बता रहे थे। इतना ही नहीं वैक्सीन को लेकर भ्रम भी फैला रहे थे। ये वही नेता हैं जिन्होंने चुपचाप वैक्सीन लगवा ली लेकिन वैक्सीन लगवाने की तस्वीर तक साझा न की।
सरकार गरीबों के लिए खाने की भी व्यवस्था कर रही
नड्डा ने कहा कि कोरोना टीका के साथ ही केंद्र सरकार गरीबों के लिए खाने की भी व्यवस्था कर रही है। यह सिलसिला लॉकडाउन के शुरुआती दिन से चल रहा है। इस योजना का करीब देश के करोड़ों लोगों को लाभ मिलता है।
कोरोना वैक्सीन को लेकर अखिलेश ने कहा
अखिलेश ने कोरोना टीके को भाजपा का बताते हुए कहा था कि वह यह टीका नहीं लगवाएंगे। केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश के बयान को वैज्ञानिकों व डाॅक्टरों का अपमान बताते हुए सपा नेता से माफी की मांग की थी। अखिलेश के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा था कि ‘ये लोग छुपकर वैक्सीन लगवा लेंगे और लोगों को भ्रम में रखेंगे। वे राजनीतिक दृष्टि से ऐसा बोल रहे हैं।‘

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *