Share

एक गूंज संस्था द्वारा कपड़ा वितरण अभियान मिशन के रूप में लगभग 3 वर्षों से चलाया जा रहा है संस्था ने मिशन 2 अभियान के अंतर्गत सैनिक कॉलोनी मैं पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान को लेकर कार्य प्रारंभ किया है संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा संस्था द्वारा कपड़ा बैंक की स्थापना कर महानगर में विभिन्न स्थानों पर जाकर झुग्गी झोपड़ियों में निवास करने वाले जरूरतमंद लोगों को कपड़ा वितरण किया जा रहा है जो अभियान के रूप में कार्य किया और अब अभियान 2 के रूप में कार्य कर बच्चों को जागरुक करने का कार्य संस्था के सदस्य कर रहे हैं जिसके अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बच्चों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे अगर हमारे घरों के आसपास पर्यावरण अच्छा होगा स्वच्छ होगा और जल का संरक्षण होगा तभी हमारे आसपास अच्छा वातावरण रहे आलोक सिंह के नेतृत्व में बच्चों को शपथ दिलाई जिसमें उन्होंने वृक्ष लगाने और जल का प्रयोग सही से करने के बारे में चर्चा की पानी को बर्बाद ना करें ना ही करने दें और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करें अपने-अपने घरों के आसपास पौधे लगाएं और अपनी छतों पर भी पक्षियों के लिए दाना पानी अवश्य रखें शपथ लेने वालों में प्रमुख रूप से प्रिया, संजना मिश्रा ,ज्योति , पायल वर्मा, प्रतिज्ञा शर्मा, बृजेश सिंह ,प्रशांत गुर्जर, शरद पाल ,परीक्षित राठौर, जयदेव, कृष्णा, सुरजीत, दिव्यांशी , कंचन, प्रीति, मोहित, शुभांशी गंगवार, अनुज पाल, हर प्रसाद यादव आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *