छोटी सी स्कूटरी पर बंदे ने रखी 37 कुर्सियां, पत्नी को बैठाया आगे, फोटो आनंद महिंद्रा को पसंद आई

232
Share

आनंद महिंद्रा ने एक फोटो अपने ट्विटर पर शेयर की है। इसमें एक शख्स अपनी मोपेड पर बैठा हुआ है, उसने इसके पीछे 37 से ज्यादा कुर्सियां रख रखी हैं, आगे कई मैट रखे हुए हैं। और यहां ही उसकी पत्नी बड़े आराम से उसके साथ बैठी हुई है। यह तस्वीर ट्विटर पर वायरल हो चुकी है और लोगों को भी बहुत पसंद आ रही है। इस फोटो को महिंद्रा ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘अब आप समझ पाएंगे कि आखिर भारत में दुनिया में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन क्यों बनते हैं। हम व्हील के प्रति वर्ग इंच पर सबसे ज्यादा कार्गो कैरी करना जानते हैं…हम ऐसे ही हैं।’ लोगों को पति-पत्नी की यह तस्वीर काफी पसंद आई। कुछ लोगों ने तो कमेंट कर इस फोटो के साथ-साथ ऐसी ही कुछ और तस्वीरें शेयर की, जिसमें हम इंडियंस दोपहिया वाहन के साथ गजब के स्टंट्स करते भी दिख रहे हैं। लोग इसपर अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह खूबसूरती या अतुल्य भारत का टैलेंट है सर।’

LEAVE A REPLY