Share

एजेंसी समाचार
लखनऊ। योगी 2.0 में मिशन रोजगार और तेज गति से आगे बढ़ेगा। समस्त सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्षों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती प्रक्रिया को तेज करने, लंबित मामलों का निस्तारण करने और नई भर्तियों की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में सरकार ने 100 दिन में 10 हजार सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य निर्धारित किया। सभी भर्तियों में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी भर्तियों को निर्धारित समय सीमा में संपन्न कराने के निर्देश दिए और कहा कि भर्ती प्रक्रिया लंबी न चले, परिणाम जल्दी आये। भर्ती के लिए एजेंसी के चयन में विशेष सतर्कता बरती जाय। सभी भर्ती परीक्षाओं से पहले गृह विभाग से समन्वय बनाने के साथ परीक्षा केन्द्रों के चयन में सावधानी बरती जाय। भर्ती प्रक्रिया में तकनीक के साथ भर्ती परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए मॉनिटरिंग की जाए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *