Share

रामपुर। सपा सांसद आजम खां के खिलाफ अजीमनगर और मिलक कोतवाली में दर्ज पांच मुकदमों में उनकी रिहाई के परवाने सीतापुर जेल प्रशासन को भेजे गए हैं। रिहाई परवाने सोमवार शाम विशेष संदेशवाहक के जरिए भेजे गए। सपा सांसद आजम खां दो साल से अधिक समय से सीतापुर जेल में बंद हैं।
आजम खां के खिलाफ रामपुर में अलग-अलग थानों में लूट, डकैती, धमकाने, चोरी, जमीन कब्जाने आदि आरोपों में 87 मुकदमे दर्ज किए गए थे। ये मामले अलग-अलग कोर्ट में चल रहे हैं।
जिसमें सिर्फ एक मामले में उनकी जमानत मंजूर होना रह गई है, बाकी सभी मामलों में उनकी जमानत मंजूर हो चुकी है। जबकि उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम जमानत पर बाहर आ चुके हैं।
आजम खां के खिलाफ साल 2019 में अजीमनगर थाने में किसानों की जमीन कब्जाने और मिलक में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमे दर्ज किए गए थे।
जिसमें विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इन मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है।
इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है। पूर्व में उनके अधिवक्ता की ओर से जमानती दाखिल किए गए थे, जिनके सत्यापन के बाद सोमवार शाम को कोर्ट ने पांच मामलों में आजम खां की रिहाई के परवाने विशेष संदेशवाहक के जरिए सीतापुर जेल भेज दिए हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *