Share

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक चौकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि पूर्वांचल की 122 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर निर्णय भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यालय में हुआ. उन्होंने कहा कि इन प्रत्याशियों को सिंबल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यालय से दिया गया. उन्होंने दावा किया कि वे इसका सबूत भी दे सकते हैं.
न्यूज एजेसी एएनआई से ओपी राजभर ने कहा,” पूर्वांचल में 122 सीटें हैं, जहां के उम्मीदवार तो बीजेपी के कार्यालय में तय किए गए, लेकिन उन्हें सिंबल बसपा के आॅफिस से दिए गए. मैं इसके सबूत भी उपलब्ध करा सकता हूं.” उन्होंने कहा, ”चाहे बसपा हो या कांग्रेस,चार बार सत्ता में रह चुकीं पार्टियों ने बीजेपी को समर्थन दिया.उनके वोट कहां गए.”
उत्तर प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव की बारी, आज से फिर शुरू हो रही है नामांकन की प्रक्रिया, इतनी सीटों पर होना है चुनाव
सुभासपा प्रमुख ने कहा,”हमने विधानसभावार समीक्षा करने का फैसला किया है. समीक्षा में मिली खामियों के आधार पर हम आगे काम करेंगे.” उन्होंने कहा, ”बसपा और बीजेपी का मेल हो गया, जो यूपी में बड़ा खेल हो गया’
यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर विधानसभा का चुनाव लड़ा था. सपा के साथ राष्ट्रीय लोकदल और महान दल, जनवादी क्रांति पार्टी का भी गठबंधन था. इस चुनाव में सपा ने 111, आरएलडी ने 8 और सुभासपा ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं 273 सीटें जीतकर बीजेपी और उसके सहयोगियों का गठबंधन उत्तर प्रदेश में फिर अपनी सरकार बनाने जा रहा है.

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *