Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सचिव नगर विकास अनुभाग-8 के पत्र सं0-337ध्9-8-2022 दिनांक 02.03.2022 के क्रम में आज दिनांक 07.03.2022 को जिलधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह मुरादाबाद द्वारा पी0एम0 स्वनिधि योजना के अन्तर्गत लक्ष्यों की पूर्ति कराये जाने हेतु बैठक की गई, जिसमें निम्न बिन्दुओं पर निर्देशित किया गया।
बैठक में पी0एम0 स्वनिधि योजना के अन्तर्गत ऋण वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों की निकायवार एवं बैंकवार समीक्षा की गई, जिसमें अधिक लम्बित वाले निकाय यथा-नगर निगम मुरादाबाद एवं अधिक लम्बित वाले बैंक यथा- बैंक आॅफ बड़ौदा, एच0डी0एफ0सी0 बैंक, भारतीय स्टेट बैंक को लम्बित आवेदन पत्रों का निस्तारण एक सप्ताह में किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
पी0एम0 स्वनिधि योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किये गये पथ विक्रताओं को इनएक्टिव वेंडर्स को डिजिटल आॅनबोर्डिंग कराये जाने हेतु अधिक लम्बित वाले बैंक यथा- भारतीय स्टेट बैंक, प्रथमा यू0पी0 ग्रामीण बैंक, बैंक आॅफ बड़ौदा, यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया एवं इण्डियन बैंक को निर्देशित किया गया है कि सम्बन्धित बैंक में इनएक्टिव वेंडर्स को डिजिटल आॅनबोर्डिंग में एक्टिव कराया जाये।
स्वनिधि से समृद्धि योजना के अन्तर्गत लाभान्वित कराये गये पथ विक्रेताओं को भारत सरकार की अन्य योजनाओं से लाभािन्वत कराये जाने की प्रगति के सम्बन्ध में अधिक लम्बित वाले बैंक यथा- प्रथमा यू0पी0 ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया एवं इण्डियन बैंक को निर्देशित किया गया है कि सम्बन्धित बैंक में लम्बित आवेदन पत्रों को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण कराया जाये।
पी0एम0 स्वनिधि योजना के अन्तर्गत द्वितीय ऋण आवेदन की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें जनपद मुरादाबाद में कुल ऐसे 1915 आवेदक हैं, जिनका प्रथम ऋण पूर्ण हो चुका है, जिनको द्वितीय ऋण दिया जाना है, जिलाधिकारी महोदय द्वारा उन 1915 लोगों के द्वारा प्रथम ऋण वापस किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा बैंकर्स को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त 1915 वेंडर्स को द्वितीय ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उपरोक्त बैठक में जिलाधिकारी के साथ श्री इन्दुशेखर मिश्रा (सहायक नगर आयुक्त नगर निगम, मुरादबाद), श्री अतुल बंसल (लीड बैंक मैनेजर), श्री दीपक कुमार (परियोजना अधिकारी, डूडा), श्री मो0 जीशान, श्री अजय कार्तिकेय, श्री तनवीर अहमद (सी0एम0एम0, डूडा), समस्त अधिशासी अधिकारी, समस्त बैंकर्स एवं पे0टी0एम के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *