Share

कानपुर. कानपुर में रविवार को मतदान के दौरान महापौर प्रमिला पांडेय ने निर्वाचन आयोग के नियमों को दरकिनार कर वोट डालते हुए फोटो वायरल कर दी। उन्होंने ईवीएम में भाजपा को वोट देने की फोटो वायरल की। फोटो वायरल होते ही निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लेते हुए मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा को कार्रवाई के आदेश दिए। बता दें कि महापौर सिविल लाइंस स्थित हडसन पोलिंग सेंटर में वोट डालने गई थीं।
बूथ पर मोबाइल ले जाने पर रोक
निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश के मुताबिक बूथ के अंदर कोई भी मोबाइल नहीं ले जा सकता है। आम लोगों को भी बूथ पर मोबाइल ले जाने से रोका जा रहा है। बावजूद इसके महापौर बूथ के अंदर मोबाइल लेकर गईं और ईवीएम में वोट डालते हुए फोटो खिचवाई। मामले में ट्विटर पर डीएम नेहा शर्मा ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *