Share

नई दिल्ली. देश के कई राज्यों में लोगों को सर्दी से राहत मिलने लगी है। न्यूनतम तापमान में जहां वृद्धि देखी जा रही है वहीं दिन के समय अच्छी धूप खिल रही है। इन सब के बीच मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के समय आज और कल तेज हवाएं चलेंगी जिससे लोगों को एक बार फिर से ठंड का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दक्षिण और उत्तर- पूर्व के कई राज्यों में बारिश के भी आसार हैं।

इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप पर तेज बारिश की संभावना है। वहीं 20 से लेकर 22 तारीश तक अरुणाचल प्रदेश में तो 20 और 21 फरवरी को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, असम, त्रिपुरा और मिजोरम में छिटपुट बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा व चंडीगढ़ में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की एजेंसी के पूर्वानुमान के अनुसार 22 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ यानी पश्चिम विक्षोभ आने की उम्मीद है। जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और तटीय तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।

मार्च में बदलेगा यूपी में मौसम का मिजाज
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है और धूप खिल रही है। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इस बार प्रदेश में गर्मी जल्दी नहीं आने वाली है। मार्च के महीने में होली के आस- पास जमकर बारिश की संभावना जताई गई है।

इन शहरों में अभी भी सर्दी का सितम जारी
देश में लेह, जम्मू, शिमला, श्रीनगर और देहरादून में अभी भी ठंड का प्रकोप जारी है। लोगों को अभी एक सप्ताह तक यहां राहत नहीं मिलने वाली है। श्रीनगर में न्यूनतम तामपान 0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *