Share

दिल्ली. दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी इलाके में एक संदिग्ध बैग से आईईडी बरामद हुआ है। जिसे निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। एनएसजी को सूचित किया गया। पुलिस की टीम भी जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद से पुलिस इलाके में पैनी नजर बनाए हुए है।

गुरुवार को सीमापुरी इलाके में एक संदिग्ध बैग मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। जांच के दौरान बैग से आईईडी बरामद हुआ। स्पेशल सेल व एनएसजी को मौके पर बुलाया गया। आसपास के इलाके को खाली कराया गया है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक गाजीपुर आरडीएक्स मामले की जांच के दौरान स्पेशल सेल को पुरानी सीमापुरी स्थित एक मकान की जानकारी मिली। स्पेशल सेल की टीम जब वहां पहुंची तब वह घर बंद था और एक संदिग्ध बैग मिला। दमकल विभाग और एनएसजी टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *