Share

एजेंसी समाचार
वाशिंगटन/बीजिंग/वेलिंगटन। दुनिया में कोरोना संक्रमण से पिछले दो वर्षों में 41.27 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 58.36 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच, संक्रमण रोकने के सख्त उपायों का कई देशों में विरोध भी हुआ है। कनाडा-अमेरिका पुल से जहां प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है वहीं चीन में ओलंपिक खेलों में भाग ले रहे खिलाड़ियों का ख्याल रखते हुए चीनी कर्मी परिवारों से दूर रखे गए हैं। चीन में शीतकालीन ओलंपिक के आयोजन को सफल बनाने के लिए कर्मचारी अपने परिवारों से दूर रह रहे हैं और 50,000 से भी ज्यादा कर्मी ग्रेट वॉल जैसी बाड़बंदी के अंदर हैं ताकि संक्रमण न फैल सके। चीन के प्राधिकारियों ने संक्रमण रोधी कई कदम उठाते हुए ऊंची दीवारें बनाई हैं, जहां पुलिस गश्त जारी है। यहां ढेरों सुरक्षा कैमरा लगाए गए हैं, अनिवार्य दैनिक जांच और कीटनाशकों का अनगिनत बार छिड़काव जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। शीतकालीन ओलंपिक खेल स्थल को चीन के बाकी हिस्से से बिल्कुल अलग कर दिया गया है। इस बीच, दुनिया में संक्रमण से ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या 33.33 करोड़ हो गई है।

न्यूजीलैंड : पीएम ने दिए सख्त रुख के संकेत
न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी आदेशों का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारी ह्यधमकी और दमनह्ण का सहारा ले रहे हैं। यहां एक हफ्ते से राजधानी की सड़कें बाधित हैं। सोमवार को पीएम अर्डर्न ने संवाददाताओं से बतचीत में प्रशासन के सब्र का बांध टूटने के संकेत दिए।

उन्होंने कहा, ह्यप्रदर्शनकारियों को लेकर मेरा एकदम स्पष्ट रुख है और जिस तरह से उन्होंने अपना विरोध जताया है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है, क्योंकि यह मध्य वेलिंगटन के आसपास के लोगों को डराने और परेशान करने के दृष्टिकोण से कहीं आगे बढ़ चुका है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *