Share

एजेंसी समाचार
मुंबई। महाराष्ट्र में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती ‘शिव जयंती’ के अवसर पर एक समारोह में 500 लोग और ‘शिव ज्योति’ दौड़ में कम से कम 200 लोग भाग ले सकते हैं। दिशानिदेर्शों के अनुसार, राज्य के गृह विभाग ने लोगों से मौजूदा कोविड-19 स्थिति को देखते हुए बाइक रैलियां या जुलूस निकालने और बड़े पैमाने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं करने को कहा है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस संबंध में गृह विभाग के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ठाकरे ने लोगों से सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी मानदंडों का पालन करते हुए 17 वीं शताब्दी के योद्धा राजा की जयंती मनाने का आग्रह किया है।
बयान में कहा गया है कि गृह राज्य मंत्री शंभूराज देसाई ने शिव जयंती के मद्देनजर विशेष मामले के रूप में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव सौंपा था।
बाद में जारी अपने दिशा-निदेर्शों में गृह विभाग ने लोगों से राज्य में मौजूदा कोविड-19 स्थिति को देखते हुए बाइक रैलियां या जुलूस नहीं निकालने को कहा है। सरकार ने कहा कि इसके बजाय सामाजिक दूरियों के मानदंडों का पालन करके योद्धा राजा की मूर्तियों व छवियों पर माल्यार्पण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।
विभाग ने महसूस किया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के भक्त शिवनेरी किले में एक साथ आते हैं जहां योद्धा राजा का जन्म हुआ था या अन्य किले में 18 फरवरी की मध्यरात्रि को उनकी जयंती मनाने के लिए आते हैं। विभाग ने कहा कि वर्षगांठ बड़ी संख्या में एकत्र हुए बिना मनाई जानी चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *