Share

नई दिल्ली. पाकिस्तान में पांच फरवरी को मनाए जाने वाले कश्मीर एकजुटता दिवस में कुछ वैश्विक कंपनियों के कूदने से विवाद पैदा हो गया है। दक्षिण कोरिया की कार कंपनी ह्युंडई के बाद फूड चेन केएफसी की पाकिस्तान फ्रैंचाइजी ने भी कश्मीर की अलग पहचान को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसे लेकर भारत के लोगों ने सख्त नाराजगी है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर केएफसी के बायकॉट तक की आवाजें उठने लगी हैं। इसके बाद भारत स्थित केएफसी के सोशल मीडिया हैंडलों से माफी मांगी गई।

केएफसी के पोस्ट में क्या था?
केएफसी की पाकिस्तान फ्रैंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया के वेरिफाइड हैंडलों से कश्मीर के अलगाववादियों का समर्थन किया था। कंपनी के पोस्ट में लिखा था- “कश्मीर कश्मीरियों का है।”

कंपनी ने माफी में क्या कहा?
भारत में इसे लेकर गुस्सा भड़कने के बाद केएफसी ने भारत के अपने हैंडलों से एक संदेश जारी किया। इसमें लिखा गया, “हम भारत के बाहर केएफसी के सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए हुए पोस्ट्स के लिए माफी मांगते हैं। हम भारत का सम्मान करते हैं और सभी भारतीयों की गर्व से सेवा की प्रतिबद्धता जताते हैं।”

ह्युंडई मोटर्स के साथ भी उठा था विवाद
इससे पहले कार कंपनी ह्यूंडई मोटर की पाकिस्तानी फ्रैंचाइजी ने भी कश्मीर पर सोशल मीडिया पोस्ट किया था। इसे लेकर भी ट्विटर पर ह्युंडई के खिलाफ नाराजगी जाहिर की जा रही है। बाद में ह्युंडई इंडिया लिमिटेड ने बयान दिया कि वह राष्ट्रीयता का सम्मान करने के विचार के साथ खड़ी है। अपनी पाकिस्तान यूनिट का नाम लिए बगैर लिखा, “ह्यूंडई मोटर इंडिया को अनचाही सोशल मीडिया पोस्ट से न जोड़ें। हम ऐसे दृष्टिकोण की आलोचना करते हैं।”

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *