Share

नई दिल्ली
आज से ठीक चौथे दिन उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग होनी है। इसको लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…
लाइव अपडेट

UP Election: चुनाव आयोग का नया फरमान
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने जा रहे चुनावों को लेकर बड़ा फैसला किया है। आयोग ने हॉल और खुले मैदान में चुनावी बैठकों को मंजूरी दे दी है। हालांकि, रोड शो, व्हीकल रैली, जुलूस पर रोक अभी भी जारी है।

UP Chunav: आगरा में जनसभा करेंगे बसपा महासचिव सतीश मिश्र
बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र आगरा और मथुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार आज शाम चार बजे वह आगरा में जनसभा करेंगे।

UP Election: अमित शाह का बिजनौर दौरा रद्द
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बिजनौर का दौरा रद्द हो गया है। शाह रविवार की दोपहर एक बजे चांदपुर में एक जनसभा संबोधित करने वाले थे। चांदपुर के विधायक कमलेश सैनी के अनुसार आज पार्टी का संकल्प पत्र जारी होना था। इसके चलते कार्यक्रम को रद्द किया गया है।

UP Chunav News: केशव मौर्य का सपा, बसपा और कांग्रेस पर तंज
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि राहुल को इलाज की जरूरत है। वह स्वस्थ्य नहीं हैं। केशव ने ट्वीट किया, ‘राहुल गांधी जी को सही इलाज की ज़रूरत है। सत्ता से बेदखल और भविष्य में भी वापसी नहीं होने लक्षणों के बाद इनके बयान से साफ है। ऐसा बयान स्वस्थ व्यक्ति नहीं दे सकता। कांग्रेस और कांग्रेसियों को नीचे बैठने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ऊपर बैठना बर्दाश्त नहीं हो रहा है।’

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *