Share

नई दिल्ली. Cryptocurrency News : 4 फरवरी 2022, को क्रिप्टोकरंसी बाजार में बड़ी गिरावट आई. ग्लोबल क्रिप्टोकरंसी मार्केट कैप (Global Crypto Market Cap) 4.44% गिरकर 1.63 ट्रिलियन डॉलर रह गया. बाजार पूंजीकरण बेशक कम हुआ है, लेकिन शुक्रवार को बिटकॉइन (Bitcoin Price Today) और इथेरियम (Ethereum Price Today) में अच्छा-खासा उछाल देखने को मिला. यह स्थिति दोपहर 2 बजकर 55 मिनट की है.
बात करें पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बढ़ने वाली बड़ी करेंसीज की तो इनमें इथेरियम (Ethereum) 6.41% और सोलाना (Solana Price Today) 8 % के उछाल के साथ टॉप पर हैं. इन दोनों के अवाला टेरा लूना (Terra – LUNA), एवलांच (Avalanche – AVAX), और पोल्काडॉट (Polkadot) में भी अच्छा खासा उछाल आया है.

इथेरियम हफ्तेभर में 17% उछला
खबर लिखे जाने तक बिटकॉइन (Bitcoin Price Today) 2.62% के उछाल के साथ $37,968.55 पर ट्रेड कर रहा था. एक सप्ताह की बात करें तो बिटकॉइन के प्राइस में 3.39% का उछाल आया है. इथेरियम (Ethereum Price Today) में 6.41% की वृद्धि हुई है और ये कॉइन $2,830.85 पर ट्रेड हो रहा था. इथेरियम ने एक सप्ताह में 17.70% की बढ़त हासिल की है. बिटकॉइन का बाजार में प्रभुत्व (Bitcoin Dominance) 41.7 फीसदी है तो इथेरियम का बाजार प्रभुत्व (Bitcoin Dominance) 17.4 फीसदी है.

24 घंटों में सबसे ज्यादा बढ़ने वाली करेंसीज़
खबर लिखे जाने के समय तक पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा बढ़ने वाली करेंसीज़ में Qrkita Token (QRT), Bird Token (BIRD) और Dogecolony (DOGECO) शामिल रहीं. Qrkita Token (QRT) में पिछले 24 घंटों के दौरान 480.52% का उछाल आया है. Bird Token (BIRD) इसी समयावधि के दौरान 471.39% का उछाल दर्ज कर चुका है. इसके अवाला Dogecolony (DOGECO) में 448.64% का उछाल आया है.

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *